Children Story

रंग बिरंगे कपड़े

एक गांव के बाहर खेत में एक सियार रहता था. सियार के साथ उसके दो बच्चे भी रहते थे. एक बार खेत का मालिक किसान खेत जोतने के बाद अपने कुछ कपड़े वहीं भूल गया. किसान के कपड़े सियार को मिल गये. सियार ने कपड़े पहन कर देखे. किसान के कपड़े सियार के शरीर पर ठीक आ गये थे. सियार बहुत खुश हुआ. वह खुशी में जोर-जोर से हुआं-हुआं कर चिल्लाने लगा. सियार को कपड़े पहने देख कर उसके बच्चे भी कपड़े पहनने की जिद करने लगे. उसका छोटा बच्चा मचलता हुआ बोला, “हुंआ हुंआ हुंआ हुंआ हुंआ हुंआ हुंआ हुंआ. मेरे बापू अच्छे बापू कपड़े सुंदर पहने बापू दिखते कितने प्यारे बापू हम दोनों को ऐसे कपड़े ला के दे दो प्यारे बापू.” छोटे को देख उसके बड़े बच्चे ने भी जिद करनी शुरू कर दी. बच्चों की जिद देखकर सियार ने उन्हें बहुत समझाया कि कपड़े आदमी लोग ही पहनते हैं. पर सियार के बच्चे नहीं माने. वे और भी जिद करने लगे कि हमें किसान के बच्चों के कपड़े लाकर दो. उनकी जिद से परेशान होकर एक रात सियार कपड़े लाने के लिए गांव की तरफ चल पड़ा. वह बहुत धीरे से गांव में घुसा. वह धीरे-धीरे चलता हुआ किसान के घर में घुस गया. आंगन में उसे किसान के बच्चों के कपड़े दिखायी पड़े. वह चुपके से कपड़े उठा कर खेतों की तरफ भाग गया. किसान के बच्चों के कपड़े पहन कर सियार के बच्चे खुश हो गये. वे खुशी में नाचने और गाने लगे. दोनों बच्चों ने घूम-घूम कर हर सियार को अपने कपड़े दिखलाए. हर जानवर को अपने कपड़े दिखलाए. सभी ने उनके कपड़ों की तारीफ की. धीरे-धीरे सियार और उसके बच्चों के कपड़े गंदे होने लगे. कुछ दिनों बाद उनके कपड़े एकदम गंदे हो गये. फिर भी वे उनको पहने रहते थे क्योंकि उनके पास पहनने के लिए दूसरे कपड़े तो थे नहीं, न ही वे कपड़ों को साफ करना जानते थे. गंदे कपड़े पहनने से सियार और बच्चों के शरीर में खुजली होने लगी. जब उनकी खुजली बहुत बढ़ गयी तो वे भागे-भागे डाक्टर भालू के पास गये. सियार ने भालू से अपनी व बच्चों की समस्या बताई. वह अपना शरीर बुरी तरह खुजलाता हुआ बोला, “भालू भाई भालू भाई, बात सुनो तुम भालू भाई किसान के कपड़े हमने पहने, रंग बिरंगे कपड़े पहने, शरीर में खुजली होती है, […]

रंग बिरंगे कपड़े Read More »

मंत्री बंदर मस्त कलंदर

गबरू शेर इधर बहुत चिंतित रहता था. उसके जंगल में लगातार आतंकी हमले हो रहे थे. कभी पेड़ों की झुरमुट में तो कभी गुफा में बम विस्फोट होता. उसे लग रहा था कि अब भालू को गृहमंत्री पद से हटाना ही होगा लेकिन फिर किसे गृहमंत्री बनाया जाय? इस पद पर तो कोई तेज और ईमानदार व्यक्ति

मंत्री बंदर मस्त कलंदर Read More »

Translate »